अमरोहा, मार्च 23 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार शाम जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें 6 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी में घायलों का मेडिकल कराया है। तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पथराव की घटना से गांव में काफी देर तक अफरातफरी रही। गांव निवासी नाजरीन पत्नी शमशेर का आरोप है कि उसके घर के सामने एक परिवार के लोग अवैध तरीके से दीवार का निर्माण कर रहे थे। जब उनसे निर्माण कार्य रोकने को मना किया तो वह आग बबूला हो गए तथा मारपीट के बाद पथराव कर दिया। घटना में नाजरीन को खासी चोट लगी। बीच-बचाव के दौरान कलुवा व अकरम भी घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष के रिफाकत का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए पथराव भी किया। जिसमें रिफाकत, नूर मोहम्मद व शबनम घायल हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.