संभल, फरवरी 9 -- चन्दौसी की प्रताप कॉलोनी में होकर एक मकान स्वामी द्वारा रास्ता निकाला जा रहा है । जबकि प्रताप कॉलोनी पूरी तरह से बंद है । इसकी शिकायत शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में कालोनी के लोगों ने एसडीएम से की थी। जिसमें कहा गया था कि उनकी कालोनी की गली बंद है। मगर एक व्यक्ति अपनी दीवार तोड़कर रास्ता खोलना चाहता है। जिससे कालोनी के अन्य लोगों को परेशानी है। जबकि व्यक्ति के मकान का रास्ता लाइंस कालोनी से है। इसके बाद एसडीएम ने शिकायत को लेकर नगर पालिका के ईओ को जानकारी लेने को कहा व पुलिस को शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद नगर पालिका के कर्मचारी व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दीवार तोड़ने का कार्य रुकवा दिया। आरोप है कि एसडीएम के कहने पर रविवार को कालोनी के लोग तोड़ी गई दीवार पर मरम्मत का कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.