मऊ, जनवरी 16 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत मझवारा बाजार में एक किराएदार ने एक व्यक्ति पर दीवार तोड़कर ईंट उठा ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सूचना पर पहुंचे मझवारा चौकी प्रभारी काशीनाथ सिंह चंदेल ने जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के ग्रामसभा मुंगेसर निवासी दीपक राय मझवारा स्थित एक किराए के मकान में डेयरी संबंधित सामानों की दुकान चलाते थे। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया है कि मझवारा निवासी एक व्यक्ति की जमीन में अपने पैसे से कमरा बनवाकर उसमें दुकान खोला था। विगत सितम्बर माह में उक्त दुकान खाली कर दिया और दूसरी जगह चला गया। मकान की दीवार व ईंट छोड़कर मकान में पाटी गई मिट्टी के पैसे के लिए घोसी था...