अमरोहा, नवम्बर 30 -- जोया। दीवार तोड़ने के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में किसान समेत बेटे-बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीओ के आदेश पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव देहरा चक निवासी किसान सुरजीत सिंह उर्फ सुनील कुमार ने दो फरवरी को इकोंदा गांव निवासी हुक्म से दो बीघा जमीन खरीदी थी। उसी समय दो दीवारों का निर्माण करा दिया था। करीब एक माह पूर्व वह तीसरी दीवार का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि हुक्म अपनी बेटी अंजु और बेटे धीरेंद्र को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और जबरन दीवार ढहा दी। सुरजीत सिंह उर्फ सुनील कुमार ने जब विरोध किया और शिकायत की तो तीनों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरजीत सिंह ने एसडीएम अमरोहा...