अलीगढ़, सितम्बर 11 -- पिसावा, संवाददाता। कस्बा में वृद्ध व गंभीर बीमारी से पीड़ित एक महिला के मकान पर आरोपियों द्वारा बलपूर्वक दीवार तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया गया। जिस पर महिला ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। कुसुमलता देवी पत्नी बलवीर सिंह के अनुसार वह वृद्ध व बीमारी से पीड़ित विधवा महिला है। बीमारी के चलते अधिकतर समय गाजियाबाद के एक अस्पताल में गुजरता है। पीड़िता की सास जिनकी उम्र 90 वर्ष है, उनका भी मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, घर पर रहती हैं। 4 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे पड़ोस के पप्पू सिंह, महेंद्र सिंह, हेमू व विवेक ने एक राय होकर पीड़िता के घर पर अवैध कब्जा करने की नीयत से बलपूर्वक मकान की दीवार तोड़कर अपने ट्रैक्टर को पीड़िता के घर में खड़ा कर दिया। जब पीड़िता को घटना की जानकारी हुई तो पीड़िता ने फोन द्वारा ...