मैनपुरी, फरवरी 6 -- कुरावली। थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुरा निवासी ऋषि पुत्र छुआरालाल ने पुलिस को गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाकर चार लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। बताया कि बीते बुधवार सुबह 11 बजे गांव निवासी दबंगों ने उसकी दीवार तोड़ दी। विरोध करने पर गांव निवासी पप्पू उर्फ श्रीचंद्र ने अपनी पत्नी सीता व सीमा पत्नी चंद्रपाल, खुशी पुत्री चंद्रपाल के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.