कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- सैनी थाना पुलिस ने भूमि कब्जाने के एक मामले में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। आरोप है कि आरोपियों ने अपने मकान की दीवार तोड़कर जमीन में कब्जा करने के लिए 10 नए दरवाजे लगा दिए हैं। थाना प्रभारी ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। सिराथू निवासी विनीत कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी कस्बे में ही विपक्षियों के घर के पीछे कीमती जमीन है। आरोप है कि सात दिसंबर से लेकर नौ दिसंबर तक के बीच विपक्षियों ने अपने मकान की दीवार तोड़कर जमीन की तरफ 10 नए दरवाजे लगा दिए। इतना ही नहीं मवेशियों का खूटा आदि भी गाड़ दिया। मामले की शिकायत पर राजस्व कर्मचारियों ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शोभ देवी, सुनील, कुलदीप, राजकुमार, दूखी, सुनील, विश्राम, बब्लू, अशोक, नरेश, रामभवन, गनेश, ननका, दयाराम,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.