गोरखपुर, अप्रैल 5 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के बैकुंठपुर में दीवार चलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष से सत्येंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पिता दीवार का निर्माण करा रहे थे, तभी जितेंद्र सिंह, नेहा सिंह, मुन्नी देवी व फुलमती देवी आई और मारपीट कर ली। सिर पर चोट लगने की वजह से पिता गिरकर बेहोश हो गए। पुलिस सभी आरोपितों पर मारपीट, हत्या की कोशिश व धमकी देने के धाराओं में केस दर्ज कर ली। जबकि, दूसरे पक्ष से जितेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया। उनका कहना है कि पट्टीदार शिवलाल सिंह व धीरेन्द्र और सत्येन्द्र ने गुरुवार को मारपीट की है। पुलिस ने उनके तहरीर पर भी केस दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.