मोतिहारी, अक्टूबर 9 -- सिकरहना। ढाका थानान्तर्गत गहई गांव में बुधवार को दिवाल गिरने से उसमें दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक नागेन्द्र सिंह (60) था। बारिश की वजह से ईंट का दिवाल क्षतिग्रस्त हो गया था। मृतक दिवाल के बगल में ही बैठा हुआ था। अचानक दिवाल गिरने से उसमें वह दब गया और उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक को तीन पुत्र व तीन पुत्री है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इसकी पुष्टि पंचायत समिति सदस्य व पूर्व प्रमुख खुशबुननेशा ने की है। इधर, थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मृतक के घर पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। परिजन के कहने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.