फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 15 -- कायमगंज। नगर के मोहल्ला जटवारा निवासी शहजाद की 10 वर्षीय पुत्री इनाया व जनपद कासगंज के थाना पटियाली निवासी रियाजुद्दीन की 10 वर्षीय पुत्री उमराह घर पर खेल रही थी। तभी अचानक उन पर भरभराकर दीवार गिर गई। जिसके मलवे में दोनों बालिकाएं दब गई। उनकी चीख पुकार सुन परिजन उधर दौड़े और मलवे से दोनों को बाहर निकाला। आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उमराह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...