अंबेडकर नगर, मार्च 29 -- भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के किछूटी गांव में खतौनी की जमीन पर बनी दीवार गिराने पर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। गांव निवासी रामसहाय यादव पुत्र जय राम यादव ने थाने में दिए तहरीर में कहा था कि उसने अपनी खतौनी भूमि गाटा संख्या 363 में पेड़ बोरिंग लगाकर अपने हिस्से पर बाउंड्रीवॉल बनवाया था, जिसे रवि कुमार पुत्र पारसनाथ, पवन कुमार पुत्र राम उजागिर, राम उजागिर पुत्र बलदेव, सूर्य नारायण पुत्र रामेश्वर व अन्य ने दबंगई के बल पर उसे गिरा दिया। विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट भी की। प्रभारी निरीक्षक भीटी अमित कुमार पांडे ने बताया कि राम सहाय यादव की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.