उन्नाव, अप्रैल 20 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव में शनिवार शाम कच्चे गारे से जुड़ी पक्की दीवार अचानक छप्पर समेत भरभरा कर गिर गई। उसी दीवार के सहारे बनी चरही में भैंस को चारा डाल रही कमरजहां उर्फ कल्लो (33) पुत्री स्व. पीर गुलाम छप्पर व ईटों के मलबे के नीचे दब गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर एकत्र हुए पड़ोसियों ने मलबा व ईटों को काफी मशक्कत के साथ हटाना शुरू किया। किसी तरह मलबा हटा कर लोगों ने कमर जहां को बाहर निकाला। मगर तब तक उसकी मौत चुकी थी। उसी मलबे के नीचे दबने भैंस भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक कमर जहां अविवाहित थी। बेटी की अचानक मौत पर मां नूरजहां बेहाल होती रही। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.