सीवान, नवम्बर 23 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के भागर गांव में दीवाल गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी बालेश्वर राम का पुत्र टुनटुन राम व शिवजी साह का पुत्र नागेंद्र साह शामिल है। दोनों मजदूर एक पुरानी दीवार को तोड़ रहे थे, तभी दीवाल उनके ऊपर आ गिरा। दीवार गिरने से दोनों घायल हो गए। घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...