बागपत, अक्टूबर 27 -- थाना क्षेत्र के गौना गांव स्थित महादेव ब्रिक फील्ड ईंट भट्ठे पर ईंट की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने भट्ठा मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। गाजियाबाद के निस्तोली निवासी 50 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र रूपचंद ईंट सप्लाई का कार्य करता था। शुक्रवार को वह अपने साथियों कृ तिररी पुत्र रामस्वरूप निवासी नसीरपुर फतेहपुर, पल्लू पुत्र जगरोशन निवासी निस्तोली, और मोहननगर गाजियाबाद से आए मजदूरों के साथ मिनी ट्रक में ईंट भरने के लिए गौना गांव के महादेव भट्ठे पर गया था। जब वे ट्रक के बराबर ईंटें भर रहे थे, तभी अचानक भट्ठे की पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे दबने से चार मजदूर और भट्ठे के मुनीम दिनेश यादव पुत्र सोहन लाल निवासी गौना गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.