बांका, नवम्बर 2 -- धोरैया(बांका)। निज प्रतिनिधि धनकुंड थाना क्षेत्र के सिज्झत नया टोला में दीवार गिरने से इसी टोला निवासी मनटूल पासवान(70) की दबकर मौत हो गई। इसकी पुष्टि करते हुए धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष पासवान ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात्रि की है। पुलिस ने शनिवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि मनटूल पासवान अपने मिट्टी के घर में खाना पीना खाकर आराम करने के लिए बैठा हुआ था। इसी दौरान रिमझिम बारिश के बीच मिट्टी का दीवार उसके ऊपर गिर पड़ा, जिसमें दबकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई । घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी बुधनी देवी सहित पुत्र अमरजीत पासवान, पिकेश पासवान एवं वीरेंद्र पासवान के अलावा तीनों पुत्रियों सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। इस ...