सहारनपुर, जनवरी 16 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में खेलते समय दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि दीवार जोरदार धमाके के साथ गिरी है। दोनों के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। गांव दौलतपुर निवासी अजमल पुत्र मुस्तकीम (12) और उसका भतीजा सिफान पुत्र नसीम (3) शुक्रवार शाम गांव के बाहर तालाब के पास कुछ अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। खेलते समय बच्चे तालाब के किनारे खड़ी एक पुरानी और कमजोर दीवार के पास पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी और उसके मलबे के नीचे अजमल और सिफान दब गए। घटना होते ही साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.