गाजीपुर, दिसम्बर 15 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के सिखड़ी (ददरा) गांव में सिंचाई करने के लिए इंजन चालू करने के बाद कंपन से दीवार गिर गई। इससे किसान राधेश्याम कुएं में गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार ददरा गांव निवासी 34 वर्षीय राधेश्याम राम गेंहू की सिंचाई करने के लिए डीजल इंजन स्टार्ट किए। इससे पंपिंग सेट की दीवार गिर गई और दीवार के साथ ही राधेश्याम राम कुएं में गिर गए। गनीमत रही कि इंजन कुएं में नहीं गिरा नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...