लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- क्षेत्र के जलालपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दीवार गिरने से कई मवेशी उसके नीचे दब गए। हादसे में एक गाय की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। ग्राम पंचायत ढखिया कुस्तौल के मजरा जलालपुर निवासी वेद प्रकाश मिश्र के घर में बनी कच्ची व पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिससे वहां बंधे कई मवेशी मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरते ही अफरा-तफरी मच गई।चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों व परिजनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मवेशियों को बाहर निकाला गया। हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल भैंस की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसके अलावा अन्य कई मवेशियों के भी घायल होने की सूचना है। घायल मवेशियों को इलाज चल रहा है। घटना की सूचना संबंधित विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.