पलामू, दिसम्बर 7 -- मेदिनीनगर। पांकी थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव में रविवार को मिट्टी का दीवार गिर जाने से करीब 50 वर्षीय अधेड़ नाकुर सिंह की मौत हो गई। घर में मिट्टी का पुराना दीवार हटाने का वह प्रयास कर रहे थे। इसी क्रम में दीवार उन्ही पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल नाकुर सिंह को परिजन तत्काल पांकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्रारंभिक इलाज के बाद मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच रेफर किया गया परंतु बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...