अंबेडकर नगर, मार्च 29 -- भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पमोली मनोहर पांडे का पूरा गांव में दीवार खड़ी करके रास्ता बंद करने पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी सभाजीत पांडे का आरोप है कि गांव के ही अनिल कुमार, गौरव पांडे व वैभव पांडे पुत्रगण कृपा शंकर पांडे, हरिशंकर पांडे पुत्र राम नारायण पांडे उनके घर के दरवाजे को दीवार उठाकर जबरदस्ती बंद कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। मारपीट में गौरी पत्नी चंद्र प्रकाश पांडे, पंकज पुत्र चंद्र प्रकाश पांडे तथा सभाजीत पांडे को गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक भीटी अमित कुमार पांडे ने बताया कि सभाजीत पांडे की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.