झांसी, फरवरी 7 -- दीवार को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, सरिया महिलाओं समेत कई घायल, पुलिस ने शरू की जांच फोटो नंबर 1 मारपीट में घायल कुछ लोग। झांसी, संवाददाता नबाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला तालपुरा स्थित आंबेडकर नगर में दीवार गिराने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे, सरिया चले। जिसमें दोनों पक्षों से महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आंबेडकर नगर निवासी हेमंत सरसैया, उनकी भाभी विनीता सरसैया का काफी साल पुराना मकान है। मकान के ऊपर से छज्जा बाहर निकला है। वहीं पड़ोस में रहने वाला चंद्रभान ऊपर चढ़ने के लिए सीढी लगवाने की कोशिश कर रहा है। बीती 2 फरवरी को भी वह सीढ़ी बनाने का प्रयास करने लगा। तभी जिसको लेकर बातचीत हो गई। तब पुलिस को सूचना...