बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। गोरखपुर थानांतर्गत टीचर कॉलोनी पीपीगंज निवासी घनश्याम जायसवाल ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पिता के नाम से जमीन पुरानी बस्ती में स्थित है। उन्होंने जमीन पर ईंट और बालू गिरवाया था। आरोप है कि पवन जायसवाल और उनके कुछ साथियों ने ईंट और सीमेंट बालू को फेंक दिया। उनकी दीवार को तोड़ दिया और उनके बुआ के लड़के को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पवन जायसवाल और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...