बागपत, सितम्बर 9 -- बिनौली थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव में सोमवार की सुबह दीवार के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान एक-दूसरे पर लाठी-डंड़ों से हमला किया गया। पथराव भी हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दो लोगों के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ाने का भी आरोप लगाया है। संघर्ष की इस घटना में दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हुए, जिनमें से आठ लोगों को गंभीरावस्था के चलते जिला अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जौहड़ी गांव में जोगी सिंह और पप्पू कश्यप परिवार के साथ रहते है। दोनों के मकान पास-पास है। जोगी सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे पप्पू और उसके परिजनों ने दीवार को लेकर उनके साथ गाली-गलौच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.