अमरोहा, अप्रैल 20 -- शुक्रवार रात मूसलाधार बारिश के साथ आए तूफान में टीनशेड की दीवार भराभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर सास की मौत हो गई जबकि पुत्रवधू गंभीर घायल हो गई। अफरातफरी के बीच ग्र्रामीणों ने बमुश्किल मलबा हटाते हुए दोनों को बाहर निकाला। राजस्व विभाग संग मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल की। जिम्मेदार अफसरों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने से संबंधित रिपोर्ट शासन स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया है। घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर खालसा की है। यहां पर किसान नरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात जब तूफान आया तो नरेंद्र सिंह की 62 वर्षीय पत्नी प्रवेश देवी अपनी पुत्रवधू अनीता के साथ घेर में टिनशेड डालकर बनाए गए कमरे में सो रही थीं। बारिश के साथ चली तेज हवाओं में टिनशेड की दीवार भरभरा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.