प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 31 -- कुंडा, संवाददाता। घर में सो रहे युवक पर कच्ची दीवार और उसके ऊपर लगे टीन शेड आदि गिरने से उसी के नीचे दब गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांस थम गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार कर दिया। कुंडा कोतवाली के कुड़ुवाभीट मझिलगांव निवासी राम दुलारे का 40 वर्षीय बेटा पन्ना लाल पाल मंगलवार रात अपने कच्चे टीन शेड वाले घर में सो रहा था। बुधवार को भोर में करीब चार बजे जर्जर कच्ची दीवार भरभराकर उस पर गिर गई, उसके ऊपर से टीन शेड आदि गिर गया जिससे वह मलबे में दब गया। धमाके और शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो मलवा हटाकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची तो परिजन आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम कराने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.