शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- बंडा, संवाददाता। कस्बा बंडा के मोहल्ला मुरादपुर में बीती रात दीवार कूदकर घर में घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर में रखे दो लाख रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के लोग सोते रहे और किसी को भनक नहीं लगी। पीड़ित गुलजार अली ने पुलिस को बताया कि उनके मकान की चहारदीवारी नीची होने के कारण गांव का ही एक युवक रात में दीवार कूदकर घर में घुस आया। उसने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर नकदी और जेवर निकाल लिए। सुबह करीब चार बजे के आसपास आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक युवक हाथ में चप्पल और बैग लेकर भागते हुए दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि अभी चोरी का खुलासा नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.