नोएडा, नवम्बर 14 -- दादरी, संवाददाता। कस्बे की दौलत राम कॉलोनी में गुरुवार को ट्रैक्टर की टक्कर से पड़ोसी के घर की दीवार की ईंट गिरने पर विवाद हो गया। आरोपी पड़ोसी ने पहले पिता के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद दुकान पर जाकर बेटे को बुरी तरह पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दौलत राम कॉलोनी में मनवीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने एक भूखंड पर निर्माण करवा रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में गुरुवार को निर्माण कार्य का सामान आया था। इस बीच ट्रैक्टर की टक्कर से पड़ोसी सौरभ के घर की दीवार की ईंट गिर गई। आरोप है कि सौरभ ने इस पर मनवीर से गाली-गलौज और धमकी दी। सौरभ शाम को मनवीर के बेटे पुष्पेंद्र की दुकान पर पहुंचा और उसके बेटे को बुरी तरह पीटा। पुष्पेंद्र को गंभीर चोटें आईं। घायल का ...