हरदोई, फरवरी 4 -- हरपालपुर अरवल। थाना क्षेत्र के सांडी-कन्नौज मार्ग स्थित श्रीमऊ बाजार में बुधवार को चोरों ने फल विक्रेता की दुकान में नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की पीछे की दीवार काटकर अंदर घुसे और फल की टोकरियां तथा मूंगफली के बोरे चोरी कर ले गए। अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव निवासी आनंद सक्सेना की कस्बे में फलों की दुकान है। उन्होंने सामान रखने के लिए गांव के ही पप्पू की दुकान को किराए पर ले रखा है। बुधवार सुबह जब आनंद दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के पीछे की दीवार की ईंटें उखड़ी हुई थीं। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोर नकब लगाकर फल की कई टोकरियां और मूंगफली के बोरे साफ कर चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.