मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता जनवादी संघर्ष मोर्चा के जिला प्रभारी मो. इश्तेयाक ने वार्ड 24 के अंतर्गत जकी हसन कैंपस कॉलोनी में सबमर्सिबल पंप लगाने और जर्जर दीवान रोड के नए सिरे से निर्माण की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी और मेयर निर्मला देवी को पत्र लिखा है। मो. इश्तेयाक के मुताबिक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में क्लब रोड के पुनर्निर्माण के बाद दीवान रोड नीचा होने से बारिश के मौसम में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है। इसके अलावा मोहल्ले से 350 मीटर दूर पंप होने व धीमे प्रवाह से जकी हसन कैंपस कॉलोनी के 110 परिवारों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...