हापुड़, नवम्बर 19 -- हापुड़। दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ में मंगलवार को यातायात एवं सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सतर्क एवं जागरूक कर सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें यातायात पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। टीएसआई वीरेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष न जाने कितने लोग यातायात के नियमों की अवहेलना करने के कारण असमय ही काल के ग्रास बन जाते हैं। विद्यालय के निदेशक एचएम राउत एवं प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी ने प्रकाश डालते हुए छात्रों से यातायात के नियमों का पालन करने का आग्रह किया। पुलिस विभाग से रवि कुमार, अर्जुन कुमार, अंकित कुमार, योगेश कुमार ने बताया कि जब तक आप 18 वर्ष के नहीं होते, तब तक आप ड्राइविंग से दूर रहें। अपने परिव...