देवरिया, फरवरी 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। बेटिंग ऐप से खेलने वाले एक युवक के परिजनों को कोतवाली से छोड़ने के नाम पर लाखों रुपये की हुई हेराफेरी में दीवान को निलंबित किया जा चुका है। जबकि मामले की जांच अब सीओ को सौंपी गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो जांच ठीक से हुई तो जांच की आंच कुछ और वर्दीधारियों तक पहुंच जाएगी। बिना किसी अधिकारी की अनुमति के ही कोतवाली में बैठाने के बाद युवक के परिजनों को छोड़ दिया गया? यह एक बड़ा सवाल है। हालांकि जिम्मेदार अधिकारी अभी इस पर कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक बेटिंग ऐप पर खेलता है। कुछ माह पहले पुलिस ने जांच शुरू की तो उसका नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस टीम जांच तेज की। उसके घर छापेमारी हुई, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस उसके मां-बाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.