आजमगढ़, जनवरी 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को जनपद में 1146 अधिवक्ताओं ने मत डाला। शनिवार को दूसरे चरण का मतदान होगा। उप्र बार काउंसिल के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सुबह से ही काफी गहमा-गहमी रही। सुरक्षा के लिए काफी संख्या में पुलिस तैनात रही। निर्वाचन अधिकारी अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन 3953 अधिवक्ताओं में 1146 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। शनिवार को पहले चरण के दूसरे दिन का मतदान होना है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय के हॉल ऑफ जस्टिस में निर्वाचन अधिकारी अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश जैनुद्दीन अंसारी एवं अपर जिला जज कमलापति की देख-रेख मतदान शुरू हुआ। मतदान की गति सुबह थोड़ी धीमी रही जैसे-जैसे समय बीता अ...