आजमगढ़, जनवरी 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। दीवानी बार एसोसिएशन के मतदान को लेकर सोमवार को सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। अध्यक्ष, मंत्री समेत 16 पदों के लिए 91 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग के बाद 62 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया है। कुल 1850 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आचार संहिता के उल्लंघन में पांच अधिवक्ताओं के वोट निरस्त कर दिए गए। मंगलवार को सुबह आठ बजे से वोटिंग की गिनती शुरू होगी और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान को लेकर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए थे। पूरे परिसर में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। सख्त सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक कुल 2035 अधिवक्ताओं में 1850 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आचार संहिता के उल्लंघन के कारण पांच अधिवक्ताओं का वोट निरस्त क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.