बदायूं, दिसम्बर 24 -- बदायूं। भगवान दास सिंह ने बताया कि वह दीवानी बार परिसर में स्टांप वेंडर और कंप्यूटर टाइपिंग का काम करते हैं। 20 सितंबर को चेंबर का ताला लगाकर घर चले गए। 21 सितंबर की रात चोर चेंबर में घुसकर बैटरी, एचपी कलर प्रिंटर, ई-स्टांप लेजर जेट प्रिंटर, स्टेबलाइजर, कागज रिम और कैमरा चोरी कर ले गए। 22 सितंबर सुबह उनको ताले टूटे और सामान गायब होने की सूचना मिली। थाने में तहरीर देने और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसएसपी से शिकायत की। जिसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.