आजमगढ़, दिसम्बर 16 -- आजमगढ़। दीवानी बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शिवगोविंद यादव ने मंगलवार को संघ की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इसके साथ ही संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। उम्मीद है अगले एक-दो दिन में चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो रहा था। इस बीच बार काउंसिल आफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के मद्देनजर 25 अक्तूबर 2025 को प्रदेश के सभी अधिवक्ता संगठनों के चुनाव पर 15 फरवरी 2026 तक रोक लगा दी थी। इस आदेश के खिलाफ कुछ अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। जिस पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बार काउंसिल आफ इंडिया के आदेशों को रद्द कर दिया। इस तरह से सभी अधि...