गोरखपुर, जुलाई 11 -- गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय एवं मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कुछ अज्ञात व्यक्ति बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश एवं बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट में पंजीकृत नहीं है परंतु अधिवक्ता की वेशभूषा एवं ड्रेस पहन कर न्यायालय परिसर, कार्यालय एवं प्रशासनिक कार्यालयों में स्वयं को अधिवक्ता के रूप में प्रस्तुत कर रहें है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपेक्षा की है कि वह बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश एवं बार एसोसिएशन द्वारा निर्गत परिचय पत्र एवं सीओपी कार्ड अपने पास रखें।जिसे चेक करके फर्जी लोगो की पहचान सुनिश्चित की जा सकें। फर्जी अधिवक्ताओं को पकड़ने एवं कार्यवाही के लिए एक टीम का गठन कर संघन जांच अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.