गाजीपुर, नवम्बर 5 -- सैदपुर। देव दीवाली पर बुधवार की शाम दीपों की कतारों से जगमग नगर के गंगा घाटों की देखते ही बन रही थी। गंगा के स्थिर जल में दिख रही दीपों की रोशनी के कहने ही क्या। इस अलौकिक और अदभुत नजारे को नजरों में कैद करने को गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। कतार बद्ध दीपों को देख आसमां के तारे भी जैसे सकुचा रहे हों धरा की इस आभा से। बूढ़ेनाथ महादेव घाट को मां गंगा सेवा संघ की ओर से 5100 दिपो से सजाया गया था। संघ के अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, पीयूष पाठक, पल्टू गुप्ता, अवनीश चौबे, रामदरश यादव, सभासद सुनील यादव, लखानू का सराहनीय योगदान रहा। इसी क्रम में पक्का घाट पर भी भव्य सजावट की गई। इसके अलावा संगत घाट, महावीर घाट, रामघाट व रंगमहल घाटों को भी दीपों से सजाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.