जहानाबाद, मार्च 18 -- काको ,निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के इस्लामचक गांव में सोमवार की शाम एक दर्दनाक घटना होने से बच गयी। जहां दीप जलाते समय एक बुजुर्ग महिला आग की चपेट में आ गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्लामचक गांव निवासी 70 वर्षीय श्यामसुंदरी देवी अपने घर में संध्या दीप प्रज्ज्वलित कर रही थीं, तभी अचानक उनकी साड़ी में आग पकड़ ली। इसके बाद वह जलती हुई अवस्था में घर से बाहर निकलीं। लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद, आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। डॉक्टरों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.