पटना, अप्रैल 23 -- बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके के चकारम स्थित पंखुड़ी गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार की दोपहर पूजा के दीये से आग लग गई। इस दौरान 12 लड़कियां हॉस्टल में फंस गईं। इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम वहां पहुंची और रेस्क्यू कर लड़कियों को बाहर निकाला। इसके बाद टीम ने डेढ़ घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया। गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने की सूचना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पंखुडी गर्ल्स हॉस्टल के भवन में तीसरी मंजिल पर लड़कियां रहती हैं। एक लड़की पूजा के दौरान दीपक जलाई थी। उसके बाद अपने केबिन का दरवाजा बंद कर पढ़ने चली गई। इसी दौरान दीपक से आग पकड़ ली। जब केबिन के अंदर से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं तो उसमें रहने वाली लड़कियों में भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि 12 लड़कियां उसमें फंस गईं। काउं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.