इंदौर, फरवरी 18 -- इंदौर में एमबीए स्टूडेंट की हत्या के मामले में आरोपी पीयूष धामनोदिया ने पुलिस पूछताछ में नया दावा किया है। धमनोदिया का दावा है कि वह गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। उसने यह भी दावा किया है कि पीड़िता के साथ कमरे में ही चोरी-छिपे सात फेरे ले चुका था। लड़की उस पर सार्वजनिक रूप से शादी करने का दबाव बना रही थी और दूसरी तरफ उसे उसके चरित्र पर शक हो गया था। इन वजहों से गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी। इंदौर में डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार मंदसौर निवासी पीयूष की छात्रा से पिछले साल सितंबर में दोस्ती हुई थी। दोनों एक ही कॉलेज से एमबीए कर रहे थे। पीयूष छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिजन इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। इसके बाद जनवरी में पीयूष ने कमरे पर छात्रा को ...