बेगुसराय, जनवरी 31 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। इस वजह से रबी फसलों पर भी इसका असर पड़ा है। मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा बह रही है। मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। इसकी जानकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए.सत्तार ने दी। उन्होंने बताया कि शुष्क मौसम की संभावना को ध्यान में रखते हुए किसानों को सलाह दी है कि हल्दी एवं ओल की तैयार फसलों की खुदाई प्राथमिकता से करें। बागानों में दीमक, मधुआ एवं दहिया कीट तथा पाउडरी मिल्ड्यू रोग की नियमित निगरानी आवश्यक है। जहां दीम...