बलरामपुर, अक्टूबर 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों में कलश स्थापना कर लोगों ने विधि- विधान से भगवान गणेश- लक्ष्मी का पूजन किया। दीपोत्सव के मौके पर लोगों ने अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया। सूरज ढलते ही आस्था के दीपों से शहर से लेकर गांव के हर घर के मुंड़ेर धमक उठे। मंदिरों में भी दीयों को जलाकर भक्तों ने धन-धान्य की देवी मां लक्ष्मी से परिवार में सुख-समृद्धि की कामना किया। जिले में दीपावली पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। पिछले कई दिनों से बाजारों की रौनक बढ़ी थी, लोगों ने दीप पर्व मनाने के लिए जमकर खरीदारी की थी। सोमवार व मंगलवार को लोगों ने दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। शाम छह बजे के बाद लोगों ने घरों में कलश स्थापना कर विधि विधान से श्रीगणेश व माता लक्ष्मी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.