रिषिकेष, दिसम्बर 31 -- जिला गंगा संरक्षण समिति देहरादून एवं जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें नमामि गंगे के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओं का सम्मान हुआ। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। बुधवार को आदर्श नगर स्थित लाला जातीराम अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मेयर शंभू पासवान, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुकत चंद्रक्रांत भट्ट, नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी रविकांत पांडे ने किया। मेयर शंभू पासवान ने सभी को स्वच्छता का ध्यान रखने का संदेश दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हमें प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करनी चाहिए। कार्यक्रम में वि...