हरदोई, दिसम्बर 31 -- हरदोई। कोडीन सिरप रैकेट के तार हरदोई से भी जुड़ गए। कोतवाली शहर क्षेत्र के लाइन पुरवा मोहल्ला स्थित दीप प्रकाश गुप्ता के मकान में ताला लगा हुआ है। बुधवार को जब अखबारों में दीप प्रकाश गुप्ता की गिरफ्तारी की खबर सामने आई तो यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। उस पर फर्जी बिल बनाने का आरोप है। मोहल्ले के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दीप प्रकाश यहां एक कमरे में रहता था, जबकि उसके भाई उसी परिसर में बने दो मंजिला मकान में रहते हैं। लोगों के अनुसार, दोनों भाइयों में बोलचाल नहीं है। मोहल्ले में वह खुद को किसी कंपनी में नौकरी करने वाला बताता था। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग सादी की वर्दी में दीप प्रकाश गुप्ता के घर पहुंचे थे। कुछ देर बाद उसे अपने साथ ले गए थे। इसके बाद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.