मधुबनी, दिसम्बर 12 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। दीप गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्ष से कुल 11 लोग बुरी तरह जख्मी हुए। जिसमें तीन महिला भी शामिल है। यह घटना आरएस थाना क्षेत्र के दीप गांव में घटित हुई है। सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक सभी की प्राथमिक इलाज में लगे हुए हैं। अस्पताल अभिलेख के अनुसार घायलों में दीप गांव निवासी 31 वर्षीय बबीता देवी, 29 वर्षीय रामदेव यादव, 28 वर्षीय रामचंद्र यादव, 65 वर्षीय बैजू यादव,17 वर्षीय रंजू कुमारी,60 वर्षीय तेजू यादव,40 वर्षीय रेखा देवी,14 वर्षीय नंदकुमार यादव,35 वर्षीय मिथिलेश यादव, 40 वर्षीय साधु यादव और 15 वर्षीय चंदन यादव है। आरएस थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि मारपीट होने की सूचना है। सभी इलाज को गए है। आवेदन...