नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। भारत इस समय सीरीज में 2-0 से आगे है और उनके पास सीरीज़ को अपने नाम करने का मौका है। तो वहीं श्रीलंका की टीम को अग़र इस सीरीज में बने रहना है तो उन्हें यह मुक़ाबला जीतना होगा। इस मैच से संबंधित टीम न्यूज़, संभावित एकादश, पिच और परिस्थितियों पर एक नजर डालते हैं। दीप्ति शर्मा हल्के बुखार के चलते विशाखापट्टनम में दूसरा मुकाबला नहीं खेल पाई थीं। उनकी जगह पर स्नेह राणा को एकादश में शामिल किया गया था और उन्होंने प्रभावित भी किया था। हालांकि तीसरे टी20 में दीप्ति की वापसी तय माना जा रही है जो कि महिला टी20 में 150 विकेट लेने से मात्र दो विकेट दूर भी हैं। गुरुवार को प्री मैच प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भारतीय टीम के मुख्य कोच अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.