रांची, फरवरी 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। एसएस मेमोरियल कॉलेज के बीबीए विभाग द्वारा शनिवार को 'स्टूडेंट ऑफ द सेमेस्टर-सीजन 4' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। चयन प्रक्रिया में आंतरिक मूल्यांकन, उपस्थिति, प्रस्तुति कौशल, व्यवहार और विभागीय गतिविधियों में सहभागिता को आधार बनाया गया। इसके आधार पर सत्र 2022-2025 (सेमेस्टर-6) के दो विद्यार्थियों- दीप्ति कुमारी और शिवांश कुमार को स्टूडेंट ऑफ द सेमेस्टर चुना गया और उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. बीपी वर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने कहा...