बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- बुलंदशहर। धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर जिले के बाजार पूरी तरह से गुलजार हैं। सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक बाजार में बूम दिखाई दे रही है। फ्रीज, वाशिंग मशीन, एसी, एलईडी, मोबाइल सहित अन्य सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ है। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में इस बार तेजी दिख रही है, मगर उससे ज्यादा लोग खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। लोगों ने सामान की एडवांस में बुकिंग कर रखी है और वह इसे धनतेरस वाले दिन सामान उठाएंगे क्योंकि इस दिन किसी भी सामान की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक से लोग खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। व्यापारियों की मानें तो दीपावली से पहले उन्होंने सामान मंगवा लिया था यदि अब मंगवाते तो ग्राहकों की पूर्ति नहीं हो पाती। इस बार कारोबार काफी अच्छा होने की उम्मीद है। दीपावली का पर्व 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.