औरंगाबाद, जनवरी 2 -- दाउदनगर महोत्सव को लेकर उत्सवी माहौल बनाने के उद्देश्य से दाउदनगर महोत्सव कमेटी के सदस्यों ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और गृहस्वामियों के बीच मिट्टी के दीपक का वितरण किया गया। शहरवासियों से महोत्सव की पूर्व संध्या शनिवार को अपने-अपने घरों की छतों तथा घरों के बाहर कम से कम पांच घी के दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाने की अपील की गई। महोत्सव कमेटी के सदस्यों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से मिट्टी के दीयों के प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि सामूहिक रूप से दीप जलाने से शहर में एक सकारात्मक और सांस्कृतिक वातावरण बनेगा। नगर भ्रमण के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि मौलाबाग स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर तालाब शनिवार को परिसर में गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। सचिव प्रह्लाद प्रसाद ने बताया कि इस अभियान के तहत लग...