लखनऊ, अक्टूबर 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पर्यटन विभाग दीपोत्सव दिखाने के लिए श्रद्धालुओं को लखनऊ से अयोध्या ले जाएगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इसके लिए प्रति व्यक्ति 1500 रुपये का पैकेज तय किया गया है। पैकेज के लिए पर्यटन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव का आयोजन 19 अक्तूबर को होगा। पंजीकृत यात्रियों को लखनऊ स्थित गोमती होटल से सुबह 11 बजे ट्रैवलर से ले जाया जाएगा। दोपहर तीन बजे अयोध्या पहुंचने के बाद राम की पैड़ी पर दीपोत्सव समारोह दिखवाया जाएगा। पैकेज में आने-जाने का खर्च, खाना और पानी आदि शामिल शामिल है। दीपोत्सव में इस साल 26 लाख दीप जलाने का लक्ष्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.